The Bhramjaal में एक बार फिर आपका स्वागत है। आज की चर्चा में हम जानेंगे कि इलुमिनाटी क्या है? [Illuminati in Hindi] की कहानी दरअसल एक कल...
The Bhramjaal में एक बार फिर आपका स्वागत है। आज की चर्चा में हम जानेंगे कि इलुमिनाटी क्या है?
[Illuminati in Hindi] की कहानी दरअसल एक कल्ट से जुड़ी हुई है, जो लिलिथ की उपासना करते हैं। और स्वयं को लिलिथियंस कहलाना पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता कि दुनिया के हर बड़े फैसले में Illuminati शामिल होते हैं।
History Of Illuminati in Hindi
इलुमिनाटी के बारे में जानने के लिए सबसे पहले आपको अब्राहमिक धर्मों के मूल कांसेप्ट में जा कर एक किरदार (Character) को समझना होगा।
लिलिथ कौन है?
हम जानते हैं कि अधिकांश लोग इस रहस्यमय किरदार से पूर्व परिचित नहीं होंगे। Mythology के अनुसार जिसे ईश्वर ने संसार की पहली नारी के रूप में बनाया था, वो मूल बाइबिल Holy Book Bible के अनुसार आदम के साथ बनाई गई संसार की पहली नारी थी। उस का नाम है, लिलिथ (Lilith)।
Lilith को पुरुष सत्ता स्वीकार नहीं थी। बल्कि वो पुरुष के ऊपर, अपनी बनाई सत्ता में रहना चाहती थी। बजाय पुरुष के, खुद का प्रशासन चलाना चाहती थी। उसे Adam के प्रशासन में रहना स्वीकार नहीं था। इसलिए वह बग़ावत करके और एडम (Adam) को स्वर्ग में छोड़ पृथ्वी पर चली आई। बाद में उसे बुराई का प्रतीक मान लिया गया।
इस के बाद यहोवा (Jehovah) एडम (Adam) की पसली से ही इव (Eve) का सृजन करते हैं ताकि प्रतीकात्मक रूप से यह स्थापित हो सके कि नारी, नर से बनी है और नर के लिये बनी है। जिससे आगे चल कर मर्द की सत्ता को स्वीकारने में उसे कोई बाधा न आये। सारा संसार इस Eve को Bible के अनुसार संसार की पहली नारी मानता है।
लिलिथियंस कौन हैं?
दुनिया का दस्तूर है, संसार में हर तरह के लोग पाए जाते हैं— तो लिलिथ में विश्वास रखने वाले भी लोग हैं। भले लिलिथ को बुरी शक्ति या शैतान की संज्ञा क्यों न दी गई हो।
जब दुनिया में सीधे शैतान को पूजने वाले लोग हो सकते हैं, तो लिलिथ के उपासक भी हो सकते हैं। जो यह मानते हैं कि एक दिन लिलिथ अंधेरों से निकल कर आयेगी और सारे संसार पर हुकूमत करेगी। ऐसी मान्यता में विश्वास रखने वाले, और उसे देवी की तरह पूजने वाले एक Cult का नाम है "लिलिथियंस"।
लिलिथ के उपासक "लिलिथियंस" उसे उन अंधेरों से वापस लाना चाहते हैं, जहां उसे भेज दिया गया था। उनका मानना है कि एक दिन लिलिथ वापस आकर पूरी दुनिया पर राज करेगी। यह राज लिलिथ के प्रतीक के रूप में होगा।
इलुमिनाटी (Illuminati) क्या है?
इन लिलिथियंस की कमान संसार के कुछ ऐसे ताक़तवर लोगों के हाथ में है, जिन्हें सामान्यतः इलुमिनाती (Illuminati) या फ्रीमेसनरी से जोड़ा जाता है। वे दुनिया के लगभग हर बड़े फैसले में शामिल होते हैं।
इस दुनिया और सृष्टि को लेकर उनकी अपनी एक अलग थ्योरी है, जिस के अनुसार वे एक ऐसे समझौते से बंधे हैं, जिसके चलते उन्हें पूरी दुनिया के माहौल में किसी न किसी तरह उथल-पुथल मचाये रखनी है। जिससे उनके Higher Being को एनर्जी मिलती है, जो फीड करती है लोगों के लालच, डर, नफरत, क्रोध, खून-खराबे और मौतों से— और बदले में इस वर्ग को नवाज़ती है बेशुमार पैसे और ताक़त से।
इस थ्योरी के हिसाब से बाकि लोगों औकात एक बैक्टीरिया भर की है। आप उस Higher Being के शरीर में वैसे ही वास करते हैं, जैसे आपके ख़ुद के शरीर में बैक्टीरिया और वायरस अपना जीवन चक्र पूरा करते हैं।
इलुमिनाटी का जन्म कब हुआ?
लगभग 247 साल पहले 1 मई 1776 को बवेरिया में एक गुप्त संगठन इल्यूमिनती या इलुमिनाटी (Illuminati) की स्थापना की गई थी। बवेरिया अब जर्मनी का हिस्सा है। वहां के एक जाने-माने प्रोफेसर और दार्शनिक एडम वीशॉप्ट (Adam Weishaupt) ने इसकी नींव रखी थी।
जर्मनी में ही जन्मे और पले-बढ़े एडम बचपन में ही अनाथ हो गए। रिश्ते के एक चाचा की देखरेख में पलते हुए उन्होंने काफी सारी मुश्किलें देखीं। भेदभावों के बीच बढ़ते हुए एडम के मन में आ चुका था कि आगे चलकर वो एक अलग समाज की शुरुआत करेंगे। पढ़ाई के बाद एडम प्रोफेसर बन गए और University of Ingolstadt में पढ़ाने लगे। सीधी-सादी जिंदगी बिताते शादीशुदा प्रोफेसर के बारे में किसी को शक नहीं था कि वे भीतर-भीतर क्या कर रहे हैं।
एडम का मानना था कि [Illuminati religion in Hindi] चर्च और कैथोलिक विचारों के कारण समाज खुल कर जी नहीं पा रहा है। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने एक ऐसे संगठन के बारे में सोचा, जो हर तरह की धार्मिक बंदिशों से मुक्त हो। इसी के साथ उन्होंने इलुमिनाटी सीक्रेट एजेंसी की नींव रखी।
माना जाता है कि मई 1776 में इसके सदस्यों की पहली मीटिंग हुई, जिसमें प्रोफेसर के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के 5 लोग थे। जल्द ही सदस्य बढ़ते चले गए और साल 1784 में ग्रुप में लगभग 3000 सदस्य हो चुके थे।
इलुमिनाटी का अर्थ क्या है?
इलुमिनाटी का अर्थ होता है "प्रबुद्ध"। यह एक लैटिन शब्द है जिसका अर्थ है ऐसे लोग जो खुद को दूसरों से ज्यादा ज्ञानी मानते हैं। इस समूह के सदस्य खुद को "परफेक्टिबिलिस्ट" कहते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इलुमिनाटी फ्रांसीसी क्रांति के लिए भी जिम्मेदार था।
इलुमिनाटी का कोई आधिकारिक लोगो नहीं है, लेकिन समूह के सदस्य एक आंख को अपना प्रतीक मानते हैं। वे आंख को महत्व देते हैं क्योंकि यह दुनिया को देखती है। इलुमिनाटी का एक अन्य अर्थ मार्वल में एक गुप्त संगठन है जो पृथ्वी को विनाशकारी खतरों से बचाता है।
शुरुआत में इलुमिनाती को बिना किसी नुकसान का संगठन माना गया लेकिन फिर इसकी अजीबोगरीब बातें निकलकर सामने आने लगीं। इस संगठन का यकीन था कि तकलीफ में खुदकुशी सही चुनाव है। बताया जाता है कि इलुमिनाटी के सदस्य गलती करने वालों को मौत की सजा देने पर यकीन रखते थे। साथ ही ये कि धर्म पर यकीन करने वाले मूर्ख हैं और उन्हें सजा मिलनी चाहिए। ऐसी बातें सामने आने के साथ ही इस संगठन पर लगाम कसी जाने लगी।
Illuminati Group क्या है?
बताते हैं कि Illuminati Group 18वीं सदी में शुरू हुआ ऐसे लोगों का समूह है जो किसी भगवान पर विश्वास नहीं करता। ये लोग अलग तरह की सोच के हैं जो अपनी गुप्त गतिविधियों से नई दुनिया बसा रहे हैं और दुनिया के बड़े फैसलों पर प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं। ग्रुप के लोग गुपचुप तरीके से बैठकें करते और रहस्यमयी तरीके से दुनिया बदलने की कोशिश करते हैं।
कहने वाले तो यहां तक कहते हैं कि कोरोना संक्रमण को दुनिया में फैलाने के लिए इसी ग्रुप के लोगों ने चीन के साथ मिलकर योजना बनाई थी, हालांकि ये सोसाइटी इतना Secretly काम करती है कि इसका सबूत मिल पाना लगभग असंभव है।
इलुमिनाटी का मकसद क्या है?
Higher Being के साथ हुए उस समझौते के अनुसार उन्हें हर कुछ सालों में ऐसा कुछ करना है, जिसके चलते पूरी दुनिया प्रभावित हो, बड़े पैमाने पर अव्यवस्था फैले, खास कर यूरोप के उन इलाकों में, जहां लोगों को अमूमन किसी तरह के संघर्ष से जूझना नहीं पड़ता है। बल्कि Happiness Index में जो अग्रणी रहते हैं और उस Higher Being के हिसाब से वे उसके लिये सबसे ज्यादा Useless देश और लोग हैं। उन्हें युद्ध या कोई बड़ा संक्रमण, कुछ भी इस इलाके में चाहिये होता है।
कोई टिप्पणी नहीं
PLEASE NOTE:
We have Zero Tolerance to Spam. Cheesy Comments and Comments with 'Links' will be deleted immediately upon our review.